Xiaomi Electric Car:- Xiaomi ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की पहली तस्वीर जारी कर दी है। यह Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। Xiaomi एक मशहूर चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी है, इनके स्मार्टफोन दुनिया के हर कोने में बेचे जाते हैं। और अब Xiaomi Electric Car की दुनिया में कदम रख रही है।
![Xiaomi Electric Car](https://i0.wp.com/usmobilebazaar.com/wp-content/uploads/2023/11/Xiaomi-Electric-Car-.jpg?resize=910%2C582&ssl=1)
हमारे सामने पिछले दो सालों से ऐसी खबरें निकलकर सामने आ रही थी कि साओमी में एक इलेक्ट्रिक गाड़ी पर काम कर रही है, लेकिन इसके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब Xiaomi की तरफ से अपनी पहले इलेक्ट्रिक कार की छवि जारी की गई है।
Xiaomi Electric Car
Xiaomi की तरफ से आने वाली है इलेक्ट्रिक कार काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध टेस्ला और स्पोर्ट कार पोर्शे कार की जैसी डिजाइन के साथ आती है। यह गाड़ी आपको काफी हद तक इन दोनों का मिश्रण लगने वाली है।
चाइना ने इस एसयूवी कार का नाम SU7 रखा है और इसे कुल तीन वेरिएंटो के साथ चीन में पेश किया जायेगा। जिसमें SU7, SU7 pro और SU7 Max शामिल हैं। इंटरनेट के जरिए हमारे सामने आई तस्वीरों के अनुसार यह एक मैटेलिक बॉडी वाली 5 सीटर सेडान होने वाली है। हालांकि अभी तक कार के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, हमें उम्मीद है कि बहुत जलद इसके बारे में और कोई जानकारी सामने आएगी।
इसके अलावा इस कार को दो संस्करणों के साथ पेश किया जाने वाला है, पहले Lider संस्करण और दूसरा बिना Lider संस्करण।
![Xiaomi Electric Car](https://i0.wp.com/usmobilebazaar.com/wp-content/uploads/2023/11/Xiaomi-Electric-Car-2-1.jpg?resize=910%2C520&ssl=1)
Xiaomi Electric Car Battery
SU7 इलेक्ट्रिक सेडान को रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव तकनीक दोनों के साथ पेश किया जाएगा। रियर व्हील ड्राइव संस्करण एक एकल मोटर द्वारा संचालित होने वाला है जो रियर एक्सल को शक्ति प्रदान करेगा। रियर व्हील ड्राइव 295 bhp की पावर जेनरेट करने वाली है, जबकि ऑल व्हील ड्राइव 663 bhp की पावर जेनरेट करने वाली है। इसके अलावा फ्रंट व्हील्स को पावर देने के लिए फ्रंट में 368 bhp इलेक्ट्रिक मोटर और रियर में 295 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव की पेशकश की जाएगी।
बैटरी विकल्प काफी अधिक होने वाली है। उम्मीद है कि इसे BYD बैट्री पैक के साथ लैस किया जाएगा। इलेक्ट्रिक गाड़िया अपनी बैटरी के वजन के कारण काफी ज्यादा भारी होती है। और Xiaomi SU7 का वजन 1,980 किलोग्राम का है, और वहीं अगर आप इसके टॉप वैरियंट की तरफ जाते हैं तो उसमे आपको 2,205 किलोग्राम का वजन देखने को मिलेगा।
Xiaomi Electric Car की शुरुआती वेरिएंट की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा की है, जबकि टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा की है।
Full Specifications
Feature | Details |
---|---|
Xiaomi Electric Car Models | SU7, SU7 Pro, SU7 Max |
Design Language | International design language similar to Tesla and Porsche |
Variants | Lighter version and standard version |
Drive Options | Rear-wheel drive (single motor), All-wheel drive (dual motors) |
Power Output | Rear-wheel drive: 295 BHP, All-wheel drive: 663 BHP |
Battery Options | Expected to use BYD battery pack |
Weight | SU7: 1,980 kg, SU7 Max (top variant): 2,205 kg |
Top Speed | SU7: 210 km/h, SU7 Max: 265 km/h |
Operating System | Hyper OS, also used in Xiaomi smartphones |
Launch Date in China | Production starts in December 2023, deliveries begin in February 2024 |
Launch Date in India | No information available |
Price in India | Premium pricing expected, exact details not disclosed |
![Xiaomi Electric Car](https://i0.wp.com/usmobilebazaar.com/wp-content/uploads/2023/11/Xiaomi-Electric-Car-2-2.jpg?resize=910%2C520&ssl=1)
Xiaomi Electric Car Advance Features
Xiaomi अपनी Xiaomi Electric Car में हाइपर OS का उपयोग करने वाला है, जो की SU7 पर नया ऑपरेटिंग सिस्टम होने वाला है। दिलचस्प बात यह होने वाली है कि निर्माता ने कुछ समय पहले ही अपने स्मार्टफोन के लिए भी हाइपर OS की पेश करने की घोषणा की थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Xioami के स्मार्टफोन हाइपर os पर चलने वाली कारों से बात करने के लिए सक्षम होने वाली है। भारतीय बाजार में Xiaomi इसे कब तक लॉन्च करेगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Xiaomi Electric Car Launch Date in India
Xiaomi Electric Car का उत्पादन बड़े पैमाने पर दिसंबर 2023 से शुरू किया जाने वाला है, जबकि इसकी डिलीवरी अगले साल फरवरी में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा BAIC बीजिंग फैक्ट्री ने इसका परीक्षण करना भी शुरू कर दिया है और परीक्षण किए जा रहे वाहनों को पहले ही उत्पादन लाइन से हटा दिया गया है।
Xiaomi Electric Car Price in India
इसके अलावा इसकी कीमत कितनी होने वाली है, इसके बारे में भी कोई खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताये तो इसकी कीमत प्रीमियम होने वाली है।
ये भी पढ़ें;- Top 10 most powerful countries in the world: Ranking List
ये भी पढ़ें;- BMW M 1000 XR is coming to compete with Kawasaki and will be launched in India soon